सरायपाली

सरायपाली:बुआ पर पत्थर से हमला, सिर फूटा भतीजी के खिलाफ मामला दर्ज

बुआ पर पत्थर से हमला, सिर फूटा; भतीजी के खिलाफ मामला दर्ज
सरायपाली। थाना पिथौरा क्षेत्र के ग्राम जम्हर निवासी एक महिला ने अपनी भतीजी पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता 17 जून को अपने छोटे भाई भागीरथी चौहान की तबीयत देखने ग्राम जोगनीपाली आई हुई थी। उसी रात करीब 12 बजे उसकी भतीजी ज्योति उर्फ पुटकी और उसके पति राजकुमार चौहान के बीच शराब के नशे में विवाद और झगड़ा हो रहा था। जब पीड़िता ने दोनों को झगड़ा करने से मना किया तो ज्योति उर्फ पुटकी नाराज हो गई और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि इसके बाद ज्योति ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा पास में पड़े पत्थर से महिला के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। घटना को राधा चौहान, पार्वती चौहान एवं शंकर चौहान ने देखा और बीच-बचाव किया।
घटना के बाद शंकर चौहान ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके माध्यम से घायल महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया। परिवारजनों से सलाह-मशविरा करने के बाद पीड़िता ने 21 जून को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!