बसना

बसना:बैलों को क्रूरता पूर्वक हांककर ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

बसना। महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 बैलों को कथित रूप से वध हेतु ओडिशा ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 बैल, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 10 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून की रात चौकी भंवरपुर की टीम ग्राम भ्रमण एवं अपराधियों की तलाश में निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति 6 बैलों को पैदल हांकते हुए बड़ेसाजापाली रोड से ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं तथा पशुओं के साथ क्रूरता बरत रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सलखंड के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को रोका।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जयराम टंडन (45 वर्ष) एवं कुशुलाल पुरेना (35 वर्ष), निवासी सकरी, थाना झारबंद, जिला बरगढ़ (ओडिशा) बताया। उनके कब्जे से 3 लाल एवं 3 सफेद रंग के कुल 6 बैल बरामद किए गए। पुलिस द्वारा पशुओं के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
पुलिस ने मौके से 6 बैल, एक स्प्लेंडर सुपर मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 GB 0451 तथा एक वीवो मोबाइल फोन जब्त कर लिया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद पशुओं को गौशाला भेजने तथा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई।
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!