सरायपाली

शुभा नर्सिंग होम में 26 जून को मूत्र रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। झिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम में 26 जून 2026 को मूत्र रोग (यूरोलॉजी) संबंधी समस्याओं के उपचार एवं परामर्श हेतु विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश बारापात्रे (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच – यूरो सर्जन) मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।
शिविर में किडनी स्टोन (पथरी), पेशाब में जलन या दर्द, बार-बार पेशाब आना, पेशाब रुक-रुक कर आना, मूत्र संक्रमण (यूटीआई) तथा पुरुष एवं महिला मूत्र रोगों से संबंधित समस्याओं का आधुनिक उपचार उपलब्ध रहेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, आधुनिक सुविधाएं तथा व्यक्तिगत देखभाल का लाभ मिलेगा।
इच्छुक मरीज पूर्व में अपना पंजीयन एवं अपॉइंटमेंट कराने के लिए 9131622029 एवं 8815629039 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। शुभा नर्सिंग होम झिलमिला, सरायपाली के जगन्नाथ पेट्रोल पंप के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित है।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से इस अवसर का लाभ उठाकर मूत्र एवं किडनी संबंधी समस्याओं का समय पर उपचार कराने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!