सरायपाली

सरायपाली :खपरीडीह पुलिया के पास ट्रक पलटने से युवक की मौत

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में अनिरूद्ध ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम छिबर्रा में रहता है खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 08.01.2023 को वह घर में था उनके
पास गांव का कृपासिंधु प्रधान द्वारा मोबाइल फोन से सूचना दिया कि आपका चचेरा भाई प्रदुम्न ट्रक क्रमांक CG 13 LA 3345 में बैठकर अन्नपुर्णा राईस इण्डस्ट्रीज जोगनीपाली आ रहा था कि ग्राम खपरीडीह पुलिया के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने पर वह मौके में जाकर देखा तो ट्रक पलटा हुआ था उनके चचेरा भाई प्रदुम्न ट्रक में दबा हुआ था जिससे उक्त ट्रक को हटा कर देखने से उसकी मृत्यु हो गयी थी एवं ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। ट्रक अन्नपुर्णा राईस इण्डस्ट्रीज के मालिक का है जिसे वह जानता है । ट्रक क्रमांक CG 13 LA 3345 के चालक द्वारा बेलमुण्डी से अन्नपुर्णा राईस इण्डस्ट्रीज आते समय अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर खपरीडीह पुलिया के पास पलटा देने से ट्रक में बैठे प्रदुम्न दब जाने से उसकी मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने
304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!