रविवि रायपुर : पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्गणना परीक्षा परिणाम जल्दी घोषित करने एंव पूरक परीक्षा आवेदन फॉर्म के लिए पुनः पोर्टल खोलने सौंपा ज्ञापन,छात्र नेता अविनाश सिंह के अगुवाई में कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

- पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्गणना परीक्षा परिणाम जल्दी घोषित करने एंव पूरक परीक्षा आवेदन फॉर्म के लिए पुनः पोर्टल खोलने सौंपा ज्ञापन
- परिणाम जल्दी नहीं आने से हजारों छात्र – छात्राओं में असमंजस
- छात्र नेता अविनाश सिंह के अगुवाई में कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन
काकाखबरीलाल@सरायपाली। प्रदेश के महाविद्यालयों में नए शिक्षा सत्र शुरू हो चुके हैं साथ ही पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है इसी बीच रविवि रायपुर के पुनर्गणना एंव पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम नहीं आने से हजारों विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी को लेकर आज सरायपाली महाविद्यालय में छात्र नेता अविनाश सिंह के अगुवाई में छात्रों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा हैं जिसमें पुनर्गणना एंव पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम एंव साथ ही पूरक परीक्षा के लिए पुनः रविवि का पॉर्टल खोलने जैसी जायज मांगे रखी गयी है।
बता दें कि विगत वर्ष 2023-24 के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं जिसमें सरायपाली विद्यालय के सैकड़ों छात्र – छत्राओं सहित प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम असंतोष रहा जिसके लिए विश्वविद्यालय में पुनर्गणना एंव पुनर्मूल्यांकन की सुविधा उपलब्ध कराई है किन्तु निर्धारित समय मे यह परिणाम घोषित नहीं होने से छात्र – छात्राओं के द्वारा पूरक परीक्षा फॉर्म भरने में छूट गए हैं साथ ही उन्हें मानसिक एंव आर्थिक तनाव का सामना भी करना पड़ रहा है। अभी तक पुनर्गणना एंव पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं करने से हजारों बच्चे पूरक परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो जायेंगे । ज्ञात हो कि रविवि विश्वविद्यालय रायपुर ने पूरक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई व विलंब शुल्क के साथ 05 अगस्त तक निर्धारित की थी जो कि वह समाप्त हो चुकी है ऐसे में जो छात्र फैल या पूरक हो गए हैं उन्होंने पुनर्गणना एंव पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है जिसमें अधिकांश बच्चों को यह विश्वास है कि परिणाम घोषित होने से पूरक वाले उत्तीर्ण हो जाएंगे एंव जो फैल है वो लगभग पूरक हो जाएंगे। किन्तु पुनर्मूल्यांकन एंव पुनर्गणना परीक्षा परिणाम जल्दी घोषित नहीं किया गया है जिससे पूरक परीक्षा फॉर्म भरने से वे सभी वंचित हो जाएंगे साथ ही ऐसे छात्र जो पूरक थे लेकिन पुनर्गणना का परिणाम आया तो पास निश्चित ही उत्तीर्ण हो जाएंगे लेकिन अंतिम तिथि होने के कारण उन्होंने मजबूरी में पूरक परीक्षा का आवेदन कर दिया है ऐसे में अगर वो उत्तीर्ण हो जाते हैं तो उनकी पूरक परीक्षा की शुल्क भी व्यर्थ चली जायेगी जिससे छात्रों को मानसिक एंव आर्थिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन सब परिस्थितियों से छात्र स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं कि किस विषय की तैयारी करें साथ ही देर से परीक्षा परिणाम आने से उनकी आगामी पढ़ाई में भी काफी व्यवधान उतपन्न हो रहा है।
उक्त दिए ज्ञापन में आज मुख्य रूप से छात्र नेता अविनाश सिंह सहित महाविद्यालय में अध्ययनरत राहुल चौहान, सेतकुमार कोसरिया, प्रेमसागर पटेल, काजल अजगर, प्रियंका प्रधान , पद्मा मिर्धा, वेदमती मलिक, धात्री राठिया, नम्रता पटेल, सरोज पटेल, हेमलता सिदार, प्रांचल प्रधान, रोशनी बंछोर, निकिता साहू, सुमन बिशी, द्रोपदी पटेल, अनिशा चौधरी, दीपिका पटेल, सरिता भानुप्रताप नायक, पंकज, हीरालाल, शिवकुमार, तोशवंत, यश आदि छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।
जल्द ही अगर परिणाम जारी नहीं होता तो आन्दोलन करने होंगे बाध्य
छात्र नेता अविनाश सिंह ने आगे बताया कि अतिशीघ्र पुनर्गणना एंव पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम घोषित किये जायें साथ ही पूरक परीक्षा फॉर्म हेतु पॉर्टल पुनः शुरू किया जाए जिससे कि छात्र – छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर संबंधित विषय की तैयारी सहजता से कर सकें और अगर ऐसा नहीं होता तो छात्र – छात्राएं मुजबुर होकर धरना प्रदर्शन जैसे आंदोलन करने बाध्य होंगे जिसके बाद पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रबंधन की होगी।





























