सरायपाली
सरायपाली: सरायपाली नेशनल हाइवे में दुर्ग से पूरी जा रही बस में बड़ा हादसा, 40 से अधिक घायल, एक बच्ची की मौत

काकाखबरीलाल, सरायपाली। जिले के एन एच 53 पर घंटेश्वरी मंदिर से लगभग 200 सौ मीटर पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्ग से पुरी जा रही बस क्रंनाक CG 23 N 2400 खड़ी ट्रक क्रमाक RJ 17 GA 5673 मे पीछे से जा टकराई। बस में सवार सभी यात्रियों को चोंट आई है एवं एक बच्ची की मौके पर ही हुई मौत हो गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग से पुरी जा रही बस सुबह 3.30 – 4.00 बजे के बीच NH 53 पर घंटेश्वरी मंदिर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक मे पीछे से जा टकराई। टक्कर से बस के आगे का परखच्चे उड़ गये। बस में सवार लगभग 40 लोगो को चोंटे आई है। घायलो मे कइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली बम भर्ती किया गया ।
AD#1




























