महासुमंद

तेदुकोना :अज्ञात चोरों ने स्कूल को बनाया निशाना, 26 हजार की सामग्री पार

तेदुकोना। शासकीय प्राथमिक शाला साल्हेभांठा में अज्ञात चोरों द्वारा मोटर पंप एवं केबल वायर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला साल्हेभांठा की प्रधान पाठक श्रीमती मालती साहू ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून 2026 को विद्यालय खुलने पर पानी की व्यवस्था के लिए पंप चालू किया गया, लेकिन मोटर पंप चालू नहीं हुआ। इसके बाद 17 जून को मोटर मैकेनिक को बुलाकर जांच कराई गई। जांच के दौरान पता चला कि बोरवेल में लगा 1 एचपी का मोटर पंप और लगभग 100 फीट केबल वायर गायब है। साथ ही एक पाइप भी टूटा हुआ मिला।
चोरी गए सामान में मोटर पंप की कीमत 22,081 रुपये तथा केबल वायर की कीमत 4,356 रुपये बताई गई है। कुल 26,437 रुपये मूल्य की सामग्री चोरी होने की जानकारी दी गई है।
प्रधान पाठक की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!