महासुमंद

तुमगांव:मां को घर से निकालने का विरोध करने पर भाई ने किया हमला, सिर पर ईंट मारकर किया घायल

महासमुंद । जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित नरोत्तम सिन्हा ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 17 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसका भाई नारायण सिन्हा उनकी मां राधाबाई सिन्हा को पैसे नहीं देने की बात पर गाली-गलौज करते हुए घर से बाहर निकाल रहा था।
नरोत्तम ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी नारायण सिन्हा ने उसके साथ भी अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि नारायण ने ईंट से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट आई और सिर से खून बहने लगा।
घटना के बाद डायल-112 की सहायता से घायल को शासकीय अस्पताल तुमगांव पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित के अनुसार घटना को उसकी पत्नी पुष्पा सिन्हा तथा पड़ोसी मुन्ना सिन्हा की पत्नी ने देखा और सुना है।
तुमगांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!