सरायपाली

सरायपाली:ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, इंजन के नीचे दबा चालक

सरायपाली। थाना सरायपाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीडीपा में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर चलाकर खेत से अपने गांव लौट रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और वह इंजन के नीचे दब गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमरकोट गढ़पारा निवासी शरद कुमार यादव (30 वर्ष) पिता स्वर्गीय गनपत यादव 4 जून की सुबह करीब 7:30 बजे आयशर ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 डीबी 9255 को खेत से चलाकर अमरकोट वापस आ रहा था। इसी दौरान ग्राम जोगीडीपा स्थित निरंजन बरिहा के खेत के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शरद कुमार यादव ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मृतक के चाचा सेवन यादव ने थाना सरायपाली में दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पंचनामा एवं अन्य जांच कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच में सामने आया कि दुर्घटना के समय ट्रैक्टर मृतक स्वयं चला रहा था और वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया था।
पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। दुर्घटना को अकस्मात एवं वाहन अनियंत्रित होने के कारण हुई घटना बताया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!