सारंगढ
मंदिर परिसर में घुसकर नकदी चोरी, आरोपी कैमरे में कैद

बरमकेला ।थाना क्षेत्र के ग्राम लेन्ध्रा स्थित रामजानकी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। प्रार्थी जयसिंह यादव ने पुलिस को बताया कि 26 मई 2026 की रात करीब 12:45 बजे गांव के ही राज महंत ने मंदिर परिसर में घुसकर दान पेटी पर रखे लगभग 1100 रुपये और कार्यालय कक्ष के दराज में रखे करीब 17 हजार रुपये चोरी कर लिए।
आरोप है कि आरोपी मंदिर में सो रहे भक्तों के मोबाइल और नगदी लेकर भाग रहा था, तभी भक्तों की नींद खुल गई। सूचना मिलने पर जयसिंह यादव मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी को पहचान लिया। सुबह ग्रामीणों ने मंदिर पहुंचकर देखा तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला।
बताया गया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी रुपये लेते हुए दिखाई दिया है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर धारा 305(a)-BNS एवं 331(4)-BNS के तहत जांच शुरू कर दी है।
AD#1






























