महासमुंद

महासमुंद : राइस मिलों की संयुक्त जांच शुरू, कलेक्टर ने 10% ब्रोकन चावल जमा करने के दिए निर्देश

महासमुंद। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत राइस मिलों द्वारा कस्टम मिलिंग हेतु उठाए गए धान, शेष स्टॉक, निर्मित चावल तथा भारतीय खाद्य निगम में जमा चावल के संयुक्त भौतिक सत्यापन के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जांच दल गठित किए हैं।
कलेक्टर के निर्देशानुसार महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विकासखंडों में संयुक्त जांच दल राइस मिलों का निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक दल में संबंधित तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी/खाद्य निरीक्षक तथा जिला विपणन अधिकारी अथवा उनके प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
जांच दल राइस मिलों में उपलब्ध शासकीय शेष धान एवं चावल के साथ निजी धान-चावल का भी भौतिक सत्यापन करेगा। सत्यापन के बाद संयुक्त हस्ताक्षरित प्रतिवेदन जिला कार्यालय को सौंपा जाएगा।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा करने की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए मिलरों को शासन के निर्देशानुसार तत्काल 10 प्रतिशत ब्रोकन चावल जमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले मिलरों के यहां तत्काल भौतिक सत्यापन कराने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी राइस मिल संचालकों को निर्धारित समय-सीमा में चावल जमा करने के निर्देश दिए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!