महासुमंद

महासमुंद:07 जून को जिलेभर के स्कूल बसों का होगा भौतिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की होगी जांच

महासमुंद। 29 मई 2026। कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में संचालित सभी स्कूल एवं कॉलेज वाहनों के भौतिक निरीक्षण के लिए 07 जून 2026 को सुबह 09 बजे से विशेष जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 से पहले विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर जांच शिविर लगाए जाएंगे। सरायपाली क्षेत्र के वाहनों की जांच प्रतिभा पब्लिक स्कूल सरायपाली, पिथौरा क्षेत्र की जांच सेंट फ्रांसिस स्कूल पिथौरा, महासमुंद एवं बागबाहरा क्षेत्र की जांच पुलिस लाइन परसदा महासमुंद तथा बसना एवं सांकरा क्षेत्र की जांच प्रतिभा पब्लिक स्कूल बसना में की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, वाहन दस्तावेज सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी ने निरीक्षण कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय से पूर्व ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर जांच कार्य पूर्ण करने तथा जांच प्रतिवेदन स्कूल बस शाखा प्रभारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!