महासमुंद: गाली गलौज कर डंडा से पिटाई जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।अश्विनी साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 12 ग्राम कोसरंगी में रहता है। खेती काम करता है इस वर्ष हारवेस्टर नया लिया ह जिसको राजा साहू और जितेन्द्र साहू चलाते हैकि दिनांक 16/11/2025 को धान काटने के लिये गये थे जहां से शाम के 08:30 बजे घर में आये जहां पर स्वयं और ड्राईवर लोगो के साथ हिसाब कर रहा था उसी समय गाली देते हुये गांव के राहुल यादव और मंजीत यादव आये और घर में घुसकर गंदा गदा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में रखे डंडा से मारपीट किये और मंजीत यादव डंडा से मारा और राहूल यादव हाथ मुक्का से मारपीट किया है मारपीट करने से बांये भुजा में बांये पीठ बांये चेहरा में चोट लगा है। घटना को हारवेस्टर चलाने वाले राजा और जितेन्द्र साहू देखे है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 333-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























