महासुमंद

महासमुंद:ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला का पैर कटा दो कर्मचारी घायल

महासमुंद। ग्राम बिरकोनी में वीर इंडस्ट्रीज नोटरी क्राफ्ट के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कौशिक राय को चेहरे और हाथ में चोट आई, जबकि पीछे बैठी सोनम कौर का दाहिना पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार जोरा रायपुर निवासी एवं ओरी प्लास्ट लिमिटेड बिरकोनी में प्लांट मैनेजर के पद पर कार्यरत शिकायतकर्ता को 18 अगस्त की सुबह करीब 10.10 बजे प्लांट के ऑफिस बॉय देव ने फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर वे तत्काल घटनास्थल पहुंचे, जहां कौशिक राय और सोनम कौर घायल अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। पास में मोटरसाइकिल क्रमांक CG06HD9204 तथा ट्रैक्टर क्रमांक CG04DM3211 क्षतिग्रस्त हालत में पड़े थे।
बताया गया कि कौशिक राय और सोनम कौर ओरी प्लास्ट लिमिटेड के बिरकोनी प्लांट में कार्यरत हैं और दोनों मोटरसाइकिल से ड्यूटी आने के दौरान हादसे का शिकार हुए। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना को ऑफिस बॉय देव एवं घनश्याम साहू द्वारा देखे जाने की बात कही गई है।
घायलों को तत्काल कार से अकालपुरख अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उचित इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!