महासुमंद
महासमुंद:मेड की खोदाई क्यो किये हो कहने पर पिटाई


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में मुरारी सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भलेसर थाना व जिला महासमुंद का निवासी है, खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 19.06.24 को खेती काम करने के लिए बरौंडाबाजार जाने का रास्ता में स्थित अपने खेत स्वयं और माता राम बाई सिन्हा के साथ गये थे। खेत से लगा तेज राम सिन्हा का खेत भी है वह भी खेती काम करने के लिये गया था। सुबह करीब 08.00 बजे तेज राम सिन्हा भी अपने खेत मे काम कर रहा था खेती की मेड की खोदाई क्यो किये हो कहने पर तेज राम सिन्हा गुस्से में आकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे सिना, बांये जांघ में चोट लगा है। घटना को मां राम बाई सिन्हा देखी सुनी है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1






















