छत्तीसगढ़
सरायपाली: आंसरसीट जमा करने पहुंच रहे परीक्षार्थी की प्यास बुझा रहे हैं स्वयंसेवक

स्व. राजा बिरेद्र बहादूर शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में आंसर सीट जमा करने पहुंच रहे परीक्षार्थी के लिए प्राचार्य डाक्टर ए एल पटेल के मार्गदर्शन व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी यु.के. बरिहा व महिला कार्यक्रम अधिकारी तारा पटेल के निर्देशन पर महाविद्यालय परिसर में पानी प्याऊ घर की ब्यवस्था किया गया है . जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा प्रतिदिन पानी पिलाया जा रहा
काकाखबरीलाल टीम ने आज महाविद्यालय परिसर में स्थित पानी प्याऊ घर का जायजा लिया जहां पर चर्चा के दौरान परीक्षार्थी लक्ष्मी पटेल , अनिल पटेल ने बताया कि पानी प्याऊ घर की ब्यवस्था से पानी पीने की समस्या से काफी राहत मिली है , साथ ही महाविद्यालय परिसर में टेंट की व्यवस्था भी किया गया है जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है .
AD#1























