इस विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, 86 हजार वेतन

UPPCL Recruitment 2022 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअरसल, उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में नौकरी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर आवेदन मांगे गए है। आवेदन की तारीख 19 अगस्त से शुरु हो गई है, जो 12 सितंबर को आखिरी तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।UPPCL Recruitment 2022 आपको बता दें कि इसमें कुल 1033 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन देने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा हिन्दी में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट से कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड आनी चाहिए।
वहीं आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते है। इसके लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।



























