बागबाहरा

बागबाहरा:गाली गलौज कर ईंट पत्थर से  मारपीट

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर ईंट पत्थर से  मारपीट का मामला सामने आया है।शाहजाद खान  ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 06 लालपुर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला है, आर्मी से रिटार्यमेंट पश्चात् FCI बागबाहरा में गार्ड का काम करता है।  दिनांक 13/05/2025 को शाम करीबन 07.30 बजे अपने ड्यूटी से घर लालपुर जा रहा था लालपुर ढांगाडिपरा रास्ता में नाला के पास कुछ लड़के बीच रोड में खड़ा होकर आपस में बातचीत कर रहे थे  अपने स्कूटी को रोका तो वह लड़के लोग बिना मतलब  अश्लील गाली गलौच करने लगे और हाथ मुक्का से  मारपीट करने लगे उनमें से एक लड़का ईंट से  सिर में मारकर चोट पहुंचाया और एक लड़का स्कार्फ से गला दबाने की कोशिश किया तब अपने आप को छोड़ाकर अपने स्कूटी को छोड़कर भागा तो वह लड़के लोग पीछा करते आज तुझे जान से मार देंगे कहते पीछे दौड़ने लगे और ईंट पत्थर से फेंककर मार रहे थे  निलाम्बर साहू के बाड़ी के पास जाकर रूका तो मोहल्ले के तीन चार लोग उन्हें मना किये तो वह लोग वहां से भाग गये मारपीट से दायें आंख के ऊपर एवं नीचे दायें जबड़ा, नाक , सीना व पीठ में चोट आकर दर्द हो रहा है । आसपास मोहल्ले वालों से पता चला की मारपीट करने वालों में एक लड़का राहुल पटेल और सोनू देवांगन होना बताये पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!