सरायपाली

सरायपाली : स्मार्ट कार्ड का पैसा खाते हो कहकर मितानिन व उनके पति को जान से मारने की धमकी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). बिलासिनी सुरजाल ने सिघोंड़ा आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम पतेरापाली की रहने वाली है । गांव की मितानिन है कि दिनांक 30.06.22 को शाम को गांव के अन्य महिलाओ के साथ वह  गांव के बरगद पेड के नीचे डोरीदाल को फोड रही थी उसी समय उनके पास शोभा अस्पताल सरायपाली के दो व्यक्ति आये और बोले की आप गांव की मितानिन हो हम लोग आपसे मिलने आये है सरायपाली के शोभा अस्पताल में बाहर से डक्टर आते है एवं ईलाज करते है आपके यहां का कोई केस होगा तो हमारे अस्पताल में ईलाज कराने लाना। इसी दौरान  गांव  का ऋषिकेश दास  मितानिन  के पास आया और बोला कि तुम स्मार्ट कार्ड का पैसा खाते हो कहकर गंदी गंदी गाली दिया और जान से मारने की धमकी देकर झगडा विवाद कर रहा था इसी दौरान उनकी पति महेश सुरजाल बीच बचाव करने आया तो ऋषिकेश दास ने उनके पति को भी हाथ मुक्का व डण्डा से पीछे गर्दन के पास मार कर चोट पहुंचाया एवं डण्डा से मितानिन बांये हाथ के हथेली में मारकर चोट पहुंचाया है पुलिस ने
323-IPC, 506-IPC, 294-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!