तेदुकोना: गाली गलौज कर धमकी मामला दर्ज

तेदुकोना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लता ठाकुर ने पुलिस को बताई कि वह खुसरूपाली थाना तेन्दूकोना की निवासी है । वह अपने परिवार के साथ रहती है। प्राथ0शाला0 बुंदेली में प्रधान पाठिका के पद पर पदस्थ है। अपने पति पुरूषोत्तम ठाकुर व बेटे डायमंड ठाकुर के साथ रहतीहै। पति भी व्याख्याता के पद पर हाई स्कूल बेलडीह में पदस्थ है। बेटा डायमंड ठाकुर घर पर अकेले रहता है। पढाई करते हुए खेती बाडी का भी काम देखता है। बेटा कुछ दिन पहले बताया था कि ट्रेक्टर की ट्राली को ले जाने के नाम पर गांव का हेमराज ठाकुर के साथ मेरा वाद विवाद हुआ था । दिनांक 21/11/2025 के शाम 05/00 बजे स्वयं व पति स्कूल से वापस आए और घर में खाना बना रही थी उसी समय करीबन 06/00 बजे शाम को गांव के पारसमणी, टेमेन्द्र ठाकुर और हेमराज ठाकुर घर पर आकर बेटे डायमंड को पूछने लगे तो बोली कि क्या हुआ बैठकर बात करते है। तो पारसमणी अत्यधिक आवेश में आकर बेटे को गाली गुप्तार कर कहने लगा कि तुम बेटे हेमराज को क्यों मारे हो शर्ट को क्यों फाडे हो कहकर वाद विवाद करने लगा तथा तुझे तो देख लुंगा कहकर बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगा बीच बचाव करने आयी तो वह स्वयं को भी पकडकर धक्का दे दिया उसी समय पति भी वहां आकर बीच बचाव किये वहां पर पारसमणी ठाकुर उसके टेमेन्द्र ठाकुर व हेमराज ठाकुर को अपने घर पर ही रखकर डायल 112 को फोन की थी फिर गांव के उमराव सिंह दीवान, भीखम दीवान,डेरहा लाल ठाकुर, सुफेद ठाकुर व गंगाधर यादव के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



















