सरायपाली: कुटेला ओव्हरब्रिज में ट्रक ने युवक के बाईक को मारी ठोकर युवक की मौके पर मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रक ने तेज और लापरवाही पूर्वक चलाकर युवक को ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई . आशीष गोयल ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वे कुटेला चौक सरायपाली में रहता है । पदमपुर रोड ओव्हरब्रिज के आगे महामाया प्लाईवुड दुकान है। दिनांक 08/04/2022 के करीब 13:50 बजे अपने दुकान के पास बैठा था उसी समय सरायपाली की ओर से मोटर सायकल TVS एक्सल क्रमांक CG 06 B 7635 में सवार होकर एक व्यक्ति आ रहा था तभी विपरित दिशा अर्जुण्डा की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 JD 0966 का चालक द्वारा अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल TVS एक्सल क्रमांक CG 06 B 7635 में सवार एक व्यक्ति को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर ट्रक को उसके ऊपर चढा दिया। जिससे अज्ञात व्यक्ति पुरी तरह क्षतविक्षत हो गया तथा मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई एवं उसकी मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मृत अज्ञात व्यक्ति लाल रंग का टी शर्ट एवं काला रंग जींस पेन्ट पहना हुआ है। पुलिस ने 279-IPC, 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.



























