छत्तीसगढ़

होटल के पास खून से लथपथ लाश मिली

जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मजदूर की होटल के पास खून से लथपथ लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. ये हत्या है या आत्महत्या मामले का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. ये घटना मोरगा बस स्टैंड की है.

जानकारी के अनुसार, मोरगा चौकी अंतर्गत बस स्टैंड में संचालित एक होटल के बगल में मजदूर की लाश मिली है. मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और खून के धब्बे पाए गए हैं. वहीं पिछले पीठ वाले हिस्से में पैर की दोनों तरफ छिले हुए हालात में जख्मी पाए गए हैं. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है मृतक का नाम बंधन अगरिया है जो मोरगा के ग्राम कांटीद्वारा का निवासी था. कुछ सालों से वह अपने रिश्तेदार के यहां परिवार सहित रहता था और रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते आ रहा था. मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

इस मामले में कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर ने बताया कि मृतक मोरगा क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुआ है. ऐसी बात प्रारंभिक तौर पर पता चल रही है. मामला दर्ज कर आगे की जांच की जारी है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!