सरायपाली

सरायपाली : महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं कर रही कार्यालयों का अपशिष्ट संग्रहण

सरायपाली। भारत सरकार द्वारा व स्वच्छता अभियान 2.0 के तहत 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक महिला स्व सहायता समूहों द्वारा कार्यालयों का अपशिष्ट संग्रहण के लिए 3 आर कियोस्क (रिड्यूस, रियुज रिसायकल) की स्थापना एवं संचालन किया जाना है। जिससे कार्यालयीन अपशिष्ट में कागज के कचरे, पुराने रिकार्ड, फाईल पैकेजिंग बाक्स आदि ई-कचरे को छोड़कर पुनः चक्रण कर उपयोग के लिए किया जाना है। विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 के माध्यम से 14 अक्टूबर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नगर पालिका का कचरा स्व सहायता समूह को प्रदाय किया गया एवं समूह की महिलाओं को कचरे से बने उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए प्रोत्साहित किया गया। शहरी में स्थित सरकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय एवं सरायपाली थाना, पोस्ट आफिस कार्यालयों के अधिकारियों द्वारा भी इस कार्यालय के तहत महिला स्वसहायता समूहों को अपशिष्ट कचरा प्रदाय किया गया एवं अपशिष्ट संग्रहण के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी उमेश कुमार साहू सरायपाली, थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक शर्मा, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मिशन मैनेजर पंकज चौधरी, स्वच्छ भारत मिशन के मिशन समन्वयक लखे सिंह बंजारे एवं मिशन क्लीन सिटी के महिला स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!