सरायपाली

सरायपाली:प्राथमिक शाला दर्राभाठा में बाल केविनेट का गठन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).सत्र 2024- 25 के लिए शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा में बाल केविनेट का गठन किया गया है ।प्रधान पाठक हृदयराम साव की उपस्थिति में ,बाल केबिनेट प्रभारी शिक्षक जयंत बारीक के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के नियमों का पालन करते हुए ,सर्वसम्मति से बाल केबिनेट का गठन किया गया। जिसमे प्रधानमंत्री उदय बाघ, उप प्रधानमंत्री विवेक नंद ,खेल मंत्री अनमोलबाग ,उद्यान मंत्री ईशान बारिक,जल मंत्री प्रतिक्षाकुमार,खाद्य मंत्री (मध्यान्ह भोजन) दीपांजलि बंछोर,महिला बालविकास मंत्री आसना नंद,संस्कृति मंत्री अमृता बारिक,स्वच्छता मंत्री प्रियंका सागर,सुरक्षा मंत्री तन्मय बाघ,स्वास्थ्य मंत्री गुंजन सागर,अध्यक्ष बालसभा ,प्रभारी मंत्री बाल बाड़ी, पहिली सृष्टि कुमार,दूसरी प्रशांत बारिक,तीसरी अमन बंछोर,चौथी अंकित भोई,पांचवी एनोस कुमार बालसभा अध्यक्ष अतुलराज कुमार बाल केबिनेट प्रभारी जयंत बारीक ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके दायित्व कर्तव्य बोध कराते हुए उनके कार्यों का विवरण विस्तार पूर्वक बताया गया एवं शपथ ग्रहण कराया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!