महासमुंद

महासमुंद : फसल क्षति सहायता अनुदान के लिए पांच करोड़ की राशि प्राप्त

महासमुंद, 01 जनवरी 2018
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मानसून वर्ष 2017-18 के महासमुंद जिले के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को फसल क्षति के विरूद्ध अनुदान भुगतान के लिए 5 करोड़ रूपए की राशि का आबंटन प्राप्त हुआ है। इस अनुदान सहायता राशि का भुगतान आर.बी.सी. 6-4 के तहत किया जाएगा तथा किसानों को अनुदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों के माध्यम से की जाएगी। इसके तहत बागबाहरा और बसना तहसील को डेढ़-डेढ़ करोड़, पिथौरा को एक करोड़ तथा महासमुंद और सरायपाली तहसील को 50-50 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है।   

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!