महासमुंद: घर के सामने से नर्सिंग स्टाफ की स्कूटी चोरी

महासमुंद. आरक्षी केद्र अंतर्गत घर के सामने खडी़ स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है खुशबू साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम पचेडा वर्तमान पता अम्बेडकर चौक महासमुन्द में सिमांचल स्वाई के मकान में किराये से रहती है तथा RLC अस्पताल महासमुन्द में नर्सिंग स्टाफ का कार्य करती है दिनांक 11.04.2023 को अपने स्कूटी मेहरून कलर एक्टिवा क्रमांक CG04NV4282 कितमी 60000 रूपये से RLC अस्पताल महासमुन्द से ड्यूटी कर अपने घर करीब दोहपर 3.30 बजे आयी और अपनी स्कूटी को घर के सामने खडी एवं लक कर अपने घर के अंदर चली गई और घरेलू काम किया। एक घंटा बाद 04.30 बजे बाजार जाने के लिये अपने घर से बाहर निकली तो देखी की स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG04NV4282 वहां पर नही था। कोई अज्ञात चोर उक्त स्कूटी को चोरी कर ले गया। पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



















