देश-दुनिया

मुख्यमंत्री ने 6 मंत्रियों को बर्खास्त करने का पत्र राज्यपाल को भेजा पढ़े पुरी खबर

(देश दुनिया काकाखबरीलाल).

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए छह मंत्रियों का बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र भेजा है।मुख्यमंत्री कमलनाथ की कुछ मंत्रियों और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ बैठक हुई। इसके बाद सिंधिया समर्थक मंत्रियों को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। इस संदर्भ में राज्यपाल लालजी टंडन को मुख्यमंत्री की ओर से पत्र लिखा गया है।
बर्खास्तगी का पत्र उस वक़्त आया है, जब कुछ देर पहले ही 6 मंत्री समेत 17 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इस से पहले खुद भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना इस्तीफा दे दिया था। किसी भी वक़्त सिंधिया औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस आए पहले सिंधिया ने गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा दे दिया था। जिन मंत्री को बर्खास्त किया गया है उनमें इमरती देवी, तुलसी सिलावट, गोविंद सिह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह और प्रभुराम चौधरी शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं. यहां 2 विधायकों का निधन हो गया है. इस तरह से विधानसभा की मौजूदा शक्ति 228 हो गई है. कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं. जबकि सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 115 है. कांग्रेस को 4 निर्दलीय, 2 बहुजन समाज पार्टी और एक समाजवादी पार्टी विधायक का समर्थन हासिल है. इस तरह कांग्रेस के पास कुल 121 विधायकों का समर्थन है. जबकि बीजेपी के पास 107 विधायक हैं.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!