छत्तीसगढ़

सरायपाली: श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक

श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 2 अपै्रल से 10 अपै्रल तक होने जा रहा है। जिसके संबंध में स्थानीय आरक्षी केन्द्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आईएएस श्रीमती नम्रता जैन, एसडीओपी विकास पाटले, थाना प्रभारी आशीष वासनिक की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें श्री श्याम सेवा समिति के भक्त, नागरिकगण एवं पत्रकारगण उपस्थित थे। इस विशाल कार्य में समिति के सदस्यों से अपील की गई है कि यह बड़ा आयोजन है, इसमें बड़ी संख्या में भक्तगण आएंगे। इसमें सभी लोगों को सहयोग करना होगा। समिति संचालकों को बताया कि 2 से 10 अपै्रल के बीच आयोजन स्थल पर पुलिस सहायता केन्द्र, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं मॉनिटरिंग के लिए बड़ी तादाद में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें, जो प्रशासन के संपर्क में रहे।

आगामी 2 अपै्रल से 10 अपै्रल को श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन श्री श्याम सेवा समिति, समस्त श्याम प्रेमी एवं ग्रामवासी सरायपाली के द्वारा किया जा रहा है। महारात श्री श्याम सिंह जी चौहान मंत्री श्री श्याम मंदिर कमेटी-खाटू श्याम के पावन सानिध्य में यह आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 2 अपै्रल को मंगल कलश यात्रा दोपहर 3 बजे से श्री गणेश मंदिर अर्जुण्डा से श्री श्याम मंदिर तक, वहीं विशेष आकर्षण नृत्य नाटिका दिल्ली से मनोज राय एण्ड गु्रप रहेगी।

3 अपै्रल को भव्य निशान यात्रा सायं 3 बजे से घण्टेश्वरी से नगर भ्रमण करते हुए श्री श्याम मंदिर अर्जुण्डा तक, 8 अपै्रल को सूरजगढ़ निशान दर्शन कार्यक्रम होगी जो बसना से सरायपाली तक रहेगी। साथ ही 4 अपै्रल से 12 अपै्रल तक प्रत्येक दिन विभिन्न भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम रहेगा, जिसमें अलग अलग क्षेत्रों से आगे लोगों को अपने सुमधुर भजनों से मोहित करेंगे। सेवा समिति के सदस्य एवं श्याम प्रेमियों द्वारा सरायपाली नगर से लेकर मंदिर स्थल ग्राम अर्जुण्डा तक स्वागत द्वार, झण्डा से सजावट किया जा रहा है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!