सरायपाली

सरायपाली:फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

सरायपाली( काकाखबरीलाल).डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के द्वारा 11 मार्च से 17 मार्च तक एस डी जी प्रोग्रेस एंड रिकमेंडेशन विषय पर 7 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर किया गया। ज्ञात हो कि एसडीजी का उद्देश्य वर्ष 2030 तक दुनियाभर से गरीबी को समाप्त कर सभी नागरिकों को एक समान सुरक्षित और उत्कृष्ट जीवन देना है। विश्वस्तर पर इस बड़े उद्देश्य को पूरा करने के लिए इसे 17 लक्ष्यों में बांटा गया है। इनके अंतर्गत सामाजिक, आर्थिक तथा पर्यावरणीय रूप से सतत विकास होगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सहायक प्राध्यापकगण सपना प्रधान पिरदा, डॉ मौसमी रॉय चौधरी कुम्हारी, डॉ चंद्रिका चौधरी सरायपाली, डॉ लखपति पटेल कुम्हारी, डॉ भूमि राज पटेल वैशाली नगर एवं डॉ खिलावन पटेल बागबाहरा ने एसडीजी के विभिन्न 17 लक्ष्यों क्रमशः कोई गरीबी नहीं, शून्य भूख अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ पानी और स्वच्छता, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, सभ्य कार्य और आर्थिक विकास, उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा, असमानताओं में कमी, टिकाऊ शहर और समुदाय, जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन, जलवायु कार्रवाई, पानी के नीचे जीवन, भूमि पर जीवन, शांति, न्याय और मजबूत संस्थान, और साझेदारी विषय पर अपना व्याख्यान दिया।

उक्त कार्यक्रम में 21 जिलों के 18 विभिन्न विषयों से 42 महाविद्यालय के कुल 80 सहायक प्राध्यापकों ने भाग लिया। प्राचार्य अनिता पटेल एवं आई क्यू यू ए सी समन्वयक गजानंद नायक के दिशानिर्देश तथा जितेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में कोर्स समन्वयक रमेश पटेल के द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम संपादित किया गया। आयोजन समिति के सदस्य कमला बाई दीवान, किरण कुमारी, अंजेला लकड़ा का भी विशेष योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!