छत्तीसगढ़

इलाके के सूने मकानों में चोरी करने वाले गैंग का सरगना निकला गांजा तस्कर पांच आरोपी गिरफ्तार

पुरानी बस्ती इलाके में सूने मकानों में चोरी करने वाले गैंग का सरगना गांजा तस्कर निकला। जेल से छूटने के बाद अपने साथियों के साथ सूने मकानों में चोरियां करने लगा। पुलिस ने सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी का माल बरामद कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अवधुपरी भाठागांव में निवासी लखपत सिंह का मकान है। पिछले कुछ दिनों से वे बाहर गए थे। उनके घर में ताला लगा था। इस बीच अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर नकदी पार कर दिया था। उसी रात उनके पड़ोसी आशकरण पंचारिया के घर भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और चांदी के जेवर ले भागे थे। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान घटना वाली रात उस इलाके में ई-रिक्शा में कुछ लोगों के संदिग्ध रूप से घूमने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए ई-रिक्शा के मालिक रोमांचन देवांगन को पकड़ा। उनसे पूछताछ की। इसमें उसने खुलासा किया कि उसने अपने भाई वेदव्यास मेहर, थान सिंह सिंघाड़, जितेंद्र मूवेल और कमरू भूरिया के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया।घटना का मास्टरमाइंड वेदव्यास है। वह माना इलाके में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और मूलत: ओडिशा का रहने वाला है। रायपुर में अलग-अलग इलाकों में किराए के मकान में रहता है। कुछ दिनों से पुरानी बस्ती में किराए से रह रहा था। इस दौरान उसने अवधपुरी में घूम-घूमकर रेकी। इसके बाद ताला लगा मकान देखने के बाद मध्यप्रदेश के अपने साथी थान सिंह, जितेंद्र व कमरू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!