सरायपाली

पुलिस ने 200 नग महुआ शराब पाश नष्ट किया

(सराईपाली काकाखबरीलाल).

सरायपाली पुलिस द्वारा एसपी जितेंद्र शुक्ला के मार्गनिर्देशन में टीआई मल्लिका तिवारी द्वारा जुआ , सट्टा , नशीली दवा , गांजा व अन्य अवैध कार्यो में लिप्त अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के बाद अब अवैध रूप से सुनसान इलाको व घरो में बनाये जा रहे महुवा शराब के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है । स्वयं टीआई मल्लिका तिवारी घटनास्थल पर पहुंचकर कार्यो को अंजाम दे रही हैं । मारे गए छापे में 2 बड़ी सफलता मिली वनांचल ग्राम चिर्राबाहरा के सुनसान जंगल के भीतर 200 नग महुवा पाश के साथ भारी मात्रा में बड़े बड़े जरकीनो के साथ अन्य सामान जो शराब बनाने के काम आते है को जप्त किया तो वही डोंगरिपाली में एक आरोपी को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी बट्टू लाल पटेल को कोर्ट में प्रस्तुत किये जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।। दिनांक 24/1/ 2020 को थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी को दूरस्थ वनांचल ग्राम डोंगरिपाली व चिर्राबाहरा में अवैध महुवा शराब बनाये जाने की जानकारी मिलने के बाद एएसआई धनेश टांडेकर ,कांस्टेबल दिलीप पटेल ,चंद्रमणि यादव , बसंत पाणिग्राही व प्रसन्न स्वाईं की टीम बनाकर स्वयं ग्राम चिर्राबाहरा में देसी महुआ शराब बनाने के लिए रखे महुआ पास को जप्त किया गया व पुलिस द्वारा स्वयं गड्ढा खोदकर सभी 200 नग महुवा पाश को दबाकर नष्ट किया गया । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम डोंगरिपाली में नाला के पास 20 लीटर महुवा शराब के साथ आरोपी बट्टू लाल पटेल पिता भगवतिया पटेल 45 साल को गिरफ्तार कर कोर्ट में मामला प्रस्तुत किया गया । जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!