महासमुंद

गौठान में गोबर से खाद निर्माण कर समूह की महिलाएं बन रहीं हैं सशक्त

महांसमुद (काकाखबरीलाल) .विकासखण्ड महासमुन्द में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत् ग्राम पंचायत बम्हनी को माडल गौठान के रूप में चयन किया गया है। गौठान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह के आय बढ़ाने के लिए रोजगार देने के लिए गौठान में विभिन्न प्रकार के कार्य प्रारंभ किए गए है।
गौठान में गोबर से वर्मी खाद निर्माण के लिए जय मां सरस्वती एवं माता अमरातीन स्व सहायता समूह को कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण उपरांत समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी खाद का निर्माण किया जा रहा है। जय मां सरस्वती स्व सहायता समूह द्वारा अब तक 188 क्विंटल खाद तैयार किया गया है। जिसमें से 177.45 क्विंटल वर्मी खाद एक लाख 77 हजार 450 रूपए का सहकारी समिति बम्हनी द्वारा विक्रय किया गया है तथा माता अमराॅतीन स्व सहायता समूह द्वारा गौठान में कम लागत वाले टैंक में वर्मी खाद तैयार किया जा रहा है। इस तरह से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!