छत्तीसगढ़

बसना: IPL क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा-पट्टी खेलते व खिलाते आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने IPL क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा-पट्टी खेलने व खिलाने वालो पर कार्यावाही हेतु समस्त थाना/चैकी प्रभारी/सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया था। सायबर सेल की टीम द्वारा जिले में मुखबीर लगाकर IPL क्रिकेट मैच सट्टा खेलने व खिलाने वाले पर नजर जा रही थी, साथ ही आॅनलाईन सट्टा खेलने वालो पर निगाह रही हुई थी

कि सूचना मिली की बसना थाना क्षेत्रांतर्गत आॅनलाईन माध्यम से IPL क्रिकेट मैच सट्टा खिलाया जा रहा है। मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही चंद्रपाल देवांगन पिता धनीराम देवांगन उम्र 32 वर्ष सा. ग्राम भवरपुर चैकी भवरपुर, बसना महासमुन्द को पकड़कर पूछताछ किया तथा उनका मोबाईल चेक किया तो विभिन्न लोगो से IPL क्रिकेट मैच मुम्बई इंडियन एवं कोलकाता नाईट राईडर मध्य चल रहे मैच के बालिंग, बैटिंग एवं अंतिम परिणाम पर रूपयें-पैसे का दांव लगाने के हिसाब की जानकारी मिली। संदेही पूछताछ पर मुम्बई इंडियन एवं कोलकाता नाईट राईडर के मैच पर सट्टा लगाना एवं आॅनलाईन मैच की आई0डी0 एवं पासवर्ड वितरण कराना स्वीकार किया।

 

आरोपी से के मोबाईल से लाखो की सट्टा-पट्टी, 4370/- रूपयें नगदी, 01 नग रीयलमी कंपनी का मोबाईल कुल जुमला कीमती लगभग 20,000 रूपयें, 01 नग डाट पेन बरामद किया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बसना में धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमान दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली श्री विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक लेख राम ठाकुर एवं सायबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत, उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी आर. हेमन्त नायक, युगल पटेल, योगेन्द्र दुबे, ललित यादव, त्रीनाथ प्रधान, देव कोसरिया, शैलेस ठाकुर के द्वारा की गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!