छत्तीसगढ़

छतीसगढ़ में बारिश की चेतावनी….. बिजली गिरने की संभावना

राजधानी समेत प्रदेशभर में मौसम की दो तस्वीर देखने को मिल रही है। कहीं गर्मी से लोग परेशान हैं तो कहीं पर अंधड़, बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के बीच आज प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। रविवार को बस्तर में हुई बारिश से किसानों की सब्जी फसल बर्बाद हो गई। करीब 42 लाख का नुकसान आंका गया है। मौसम की कहर के चलते किसानों की 18 एकड़ में लगी खीरा, टमाटर व कुंदरू की फसल चौपट हो गई। तेज अंधड़ के साथ एक घंटे तक बारिश होती रही। वहीं जमकर ओले भी गिरे। मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में मौसम मुख्यत: साफ रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी. की ऊंचाई तक विस्तारित है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!