सरायपाली

सरायपाली:लम्बर में निःशुल्क रक्त परीक्षण का हुआ आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक के दिशा निर्देशानुसार जी.पी. पटेल प्राचार्य के मार्गदर्शन में व आर. के. पटेल कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में गोकुल पैथोलॉजी लैब सागरपाली द्वारा कक्षा 11वी व 12 वी के 250 छात्र। छात्राओ का निःशुल्क ब्लड ग्रुप का परीक्षण किया गया । रक्त परीक्षण पूर्व आयोजित कार्यक्रम में आर. के. पटेल ने ब्लडग्रुप की जानकारी, रक्तदान के महत्व व रक्तदान कौन और कब कर सकता है। इस संबंध में विस्तार से बताया। पैथोलॉजी के संचालक गोकुल पटेल एवं उनके स्टॉफ गोवर्धन पटेल, हेमंत पटेल, महेन्द्र साव, नंद‌कुमार पटेल क़े निःशुल्क व नि:स्वार्थ सेवा पर प्राचार्य सहित व्याख्याता जे. के. जायसवाल, बी. एल. साहू, एल. के. साहू, सी. आर. जायसवाल, टी. आर. जायसवाल, एम.डी.मानिकपुरी, एल. एस. सिदार, ए.के. चन्द्रा, एफ.एस. बरिहा, खिरोद सिदार ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीषा साहू शाला नायक करणदास मानिकपुरी NSS दल नायक, हेमलता यादव NSS नायिका, रितु पटेल, गायत्री साहू, लालिका श्रीवास, शशि बरिहा सहित सभी छात्रसंघ पदाधिकारियों व स्वयं सेवकों का योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!