संस्कार समर क्लासेस के द्वारा बी. पी. एल महिलाओं,छात्रों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण

-नंद किशोर अग्रवाल
काकाखबरीलाल, पिथौरा । प्रतिभा उभारने हेतु संस्कार समर शुभारंभ ,संस्कार समर क्लासेस पिथौरा रावणभाठा में स्थित क्लासेस का आज शुभारंभ हुआ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मदन अग्रवाल अग्रवाल समाज पिथौरा के अध्यक्ष ,स्वप्निल तिवारी जिला अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष .महासमुंद, कोरियोग्राफर रूपेश नायक, सोनू सेन, समर क्लास के संचालक सीमा गौरव चंद्राकर मुख्य रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के साथ डांस कोरियोग्राफर के द्वारा बच्चों को डांस के गुण बताएं गया ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन अग्रवाल ने कहा संस्कार समर क्लास मे बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए एक बड़ा मंच है जिसमें आप सभी बच्चे क्लास में शामिल होकर अपनी कला को आगे बढ़ाएं, अध्यक्षता कर रहे स्वप्निल तिवारी ने कहा कि इस क्लास के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को डांस संगीत स्पोकन इंग्लिश सहित विभिन्न विधाओं में आगे आने का मौका मिल रहा है निश्चित यहां से शिक्षित बच्चे भविष्य में जिला से लेकर प्रदेश स्टाफ क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे इस बात की मुझे पूरी उम्मीद है समर क्लास संचालक सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया 2 महीने तक चलने वाले इस कोर्स में बीपीएल परिवार की महिलाओं छात्रों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण रखा गया है जिसमें मुख्य रूप से स्पोकन इंग्लिश ,बेसिक कंप्यूटर , ब्यूटीपार्लर मोबाइल रिपेयरिंग , डांस सिंगिंग, म्यूजिक जूडो कराटे साइंस मैजिक , माइक में बोलने की कला, पर्सनालिटी डेवलपमेंट सहित और बहुत सारे कला सिखाया जाएगा ।



























