पिथौरा
दिन दहाड़े हरियाणा में छात्रा की हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी देने सर्व हिंदू समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। सर्व हिन्दू समाज द्वारा आज हरियाणा के वल्लभगढ़ में दिनदहाड़े छात्रा निकिता तोमर की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा व परिवार जनों को उचित मुवावजा देने की मांग का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार श्री सिन्हा को सौंपा गया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी अग्रवाल समाज के सचिव बजरंग अग्रवाल जसबीर आजमानी सुरेन्द्र पांडेय,राजेश गोयल, राजेंद्र सिंहा. डॉ श्रीकांत शर्मा अविनाश मित्तल राजेश चौधरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल आनंद अग्रवाल, पवन अग्रवाल,देव पटेल सोनू सेन रामचरण शर्मा उपस्थित थे।
AD#1


























