जनसंपर्क – विधायक ने क्षेत्र के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं,पुरुषोत्तमपुर को पूर्ण सोसायटी बनाने दिया आश्वासन

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक किस्मत लाल नंद के द्वारा इन दिनों क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जाकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया जा रहा है।
इस दौरान विधायक श्री नंद गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीण लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निवारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं। इसके अलावा उनके द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे भी लोगों को जानकारी दे रहे हैं।
कल वे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर के आश्रित ग्राम केलवारडबरी पहुचें और क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनी,
ग्रामीणों ने गर्मी में पेयजल की समस्या को बताते हुए बोर खनन की मांग की, साथ ही धान उपार्जन केंद्र पुरुषोत्तमपुर को पूर्ण रूप से नवीन सोसाइटी बनाने की भी मांग की गई बता दें कि नवीन धान उपार्जन केंद्र पुरुषोत्तमपुर के अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर केलवारडबरी, जमदरहा, जमनीडीह भालुकोना, बनडबरी,ललितपुर ,गायत्रीपुर, खोकसा और बम्हनीडीह की दूरी समिति कार्यालय उड़ेला से लगभग 12 से 15 किलोमीटर स्थित है इन गांवों को पूर्ण रूप से नवीन सोसायटी बनने पर काफी सुविधा मिलेगी, विधायक किस्मतलाल नंद के द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों के उक्त मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया है
विधायक के जनसंपर्क में पारेश्वर सिंह राय विधायक प्रतिनिधि, राजा अग्रवाल , बलराम भोई,प्रीतम चतुर्वेदी, आनंदराम चौहान , प्रीतम सिंह सिदार,दीक्षित चंद्राकर, भजमोती पदुमलाल पटेल, दुर्योधन पटेल, मीना सत्यानंद बरिहा, भोगसिंग दीवान, कार्तिकराम भोई, काजल मनोज भोई, गेशलाल यादव, सालिकराम टंडन, हरिचरण नागवंशी, रथलाल यादव, जोगेंद्र बरिहा, शंकरलाल पटेल, तेजकुमार बरिहा, सपना साहू, गायत्री साहू, डिगेलाल पटेल, तरुण साहू, दिलप्रसाद पटेल, तपीबाई कुंवर समेत बड़ी संख्या में पुरुषोत्तमपुर, जमदरहा, बनडबरी एवं खोकसा पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे.






























