रायपुर

10वीं-12वीं बोर्ड की पूरक परीक्षाओं का समय सारणी जारी, देखिए तारीख

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड के दोनों 10वीं और 12वीं बोर्ड की पूरक परीक्षाओं के समय सारणी जारी हो गए हैं। दोनों क्लास की परीक्षाएं अगले महीने 4 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। इसके मुताबिक 10वीं क्लास की परीक्षा 12 जुलाई तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 4 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगी।परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह की एक ही पाली में होगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक का समय तय किया गया है। बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए एक विषय के लिए 200 और दो विषयों के लिए 240 रुपए का शुल्क लिया है। वहीं दो से अधिक विषयों की पूरक परीक्षा के लिए 460 रुपए का शुल्क तय किया गया था। बता दें कि बारहवीं में 34 हजार 199 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि दसवीं में 15 हजार 983 छात्र परीक्षा देंगे।
CGBSE 10th-12th Supplementary Exam date : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा 2-3 जून से शुरू हुई थीं। यह परीक्षा 23 मार्च तक चली। बोर्ड ने 14 मई को इसके परिणाम जारी किए थे। इसमें 6 लाख 83 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा में 74.23% विद्यार्थी पास हुए, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा। 12वीं की परीक्षा में 79.30% परीक्षार्थी सफल हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.03 रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!