सरायपाली: शिव मंदिर के पास चाकू लेकर घुमते दबोचा गया


सरायपाली (काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 03/11/2023 को सूचना मिला कि ग्राम दुर्गापाली के शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति एक धारदार चाकू लेकर घुम रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम बताये स्थान पर हमराह स्टाफ के साथ पहुंचकर घेराबंदी किये जो एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का चाकू लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े जो अपना तुलसी कुमार पटेल पिता नंदकुमार पटेल उम्र 22 साल ग्राम दुर्गापाली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया जो अपने दाहिने हाथ में धारदार चाकू रखकर लोगों को डरा धमका रहा था। गवाहों के समक्ष चेक करने पर आरोपी के दाहिने हाथ में एक लोहे का धारदार चाकू पकड़े मिला । चाकू रखने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जो कोई वैध कागजात , दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी के पेश करने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई 17.5 इंच , मूठ की लंबाई 4 इंच , फल की लंबाई 13.5 इंच , फल की मध्य भाग की चौड़ाई 1 इंच के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने25-ARM, 27-ARM के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























