
काकाखबरीलाल,बसना(अरेकेल) –
पहली घटना
NH53 फोरलेन गिल ढाबा के सामने में खुर्शीपार के एक सोल्ड जान डियर ट्रैक्टर की ठोकर से लाटादादर निवासी दुपहिया सवार की सर में चोट लगने से मौत गयी. बसना थाना प्रभारी अशोक यादव से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजाराम चौहान पिता-स्व.रघुनाथ चौहान उम्र28वर्ष, निवासी लाटादादर बताया गया । टेक्टर चालक विधाचरण सरिया पिता -देवचरन सरिया उम्र 35 वर्ष के खिलाफ धारा 304 ए.के तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही की जा रही है।ट्रैक्टर को थाना ले आया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजा राम चौहान बसना अरेकेल अपने ससुराल से रात्रि भोजन करने के बाद अपनेबाइक सी.टी.100 सोल्ड में अपने गृह ग्राम लाटादादर के लिए निकला था तभीआगे से जान डियर ट्रैक्टर के नागर में बाइक टकराने से यह हादसा हो गया।गिल ढाबा वाले ने पुलिस को फोन किया , जिससे पुलिस पेट्रोलिंग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और राजाराम चौहान को अस्पताल लाया गया उपचार के उपरांत राजाराम चौहान को मृत घोषित किया गया।यह घटना लगभग 10:15 बजे की है।
दूसरी घटना
वही दूसरी और बसना से बिलासपुर मार्ग में खेमड़ा और गेर्राभाठा के बीच एक बाइक सवार महिला की साड़ी पहिया में फस जाने के कारण दुर्घटना का शिकार होना पड़ा. वही मौके से बसना एम्बुलेंस भी पहुचा और सभी को अस्प्ताल लाया गया.।

बाईक में साड़ी फंसने से दुर्घटना में बच्चे को नाजुक हालत में 108 से हास्पिटल लाया गया. जहां बच्चे कोउपचार के उपरांत मृत घोषित किया गया. बच्चे का नाम रितिक कुलदीप – पिता दुर्गा प्रसाद कुलदीप ग्राम-डुमरपाली (बडेटेमरी)का बताया गया।ये दंपति अपने ग्राम से भतकुंदा आयुर्वेदिक दवा खाने गये हुए थे तभी वापशी के दौरान यह हादसा हो गया।
























