सारंगढ

सरसीवा :ट्रक के ठोकर से आरक्षक का कार क्षतिग्रस्त मामला दर्ज

सरसीवा. आरक्षी केन्द्र में सुशील यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बाबा कुटी सारंगढ में रहता है वर्तमान में थाना सारंगढ में आरक्षक के पद पर पदस्थ है कि दिनांक 15.01.2023 को अपने बलेनो कार क्रमांक CG 12 BG 1556 से अमर चंद्रा एवं योगेश यादव के साथ कुछ काम से ग्राम चारभांठा थाना सरसीवां जाने के लिये निकले थे लगभग 12.40 बजे लक्ष्मी पोल्ट्री फार्म के सामने ग्राम सरसीवां मेन रोड के पास पहुंचे ही थे तभी सामने पेण्ड्रावन तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक CG 15 AC 1141 का चालक अपने ट्रक को काफी तेज रप्तार एवं लापरवाही पूर्वक कट मारते हुए अपने वाहन को चलाकर उनके कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बलेनो कार क्रमांक CG 12 BG 1556 का पीछे दाहिने तरफ डैमेज होकर क्षतिग्रस्त हो गया है । आरोपी ट्रक चालक को रोकवाने के बाद नाम पता पुछने पर अपना नाम दिव्या वर्मा पिता दीवान सिंह वर्मा उम्र 27 साल साकिन सेल थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार भाटापारा का रहने वाला बताया जो शराब सेवन किया हुआ था घटना को अमर चंद्रा एवं योगेश यादव देखे हैं पुलिस ने 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!