छत्तीसगढ़

मौसम विभाग अलर्ट : मध्‍य प्रदेश-छत्‍तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में होगी जमकर बारिश…

काकाखबरीलाल

/रायपुर: मानसून की दस्‍तक पूरे देश में हो चुके है जहां मुंबई और केरल में बारिश पहले पहुंची तो अब दिल्‍ली-एनसीआर में भी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. इसी बीच आई खबर के मुताबिक मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक मध्‍य प्रदेश-छत्‍तीसगढ़ में भारी बारिश का अंदेशा जताया है. मध्‍य प्रदेश के कई हिस्‍सों में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर के साथ ही अन्‍य शहरों में अलर्ट जारी किया गया है. इसी के साथ भोपाल में भी मानसून जमकर बरसेगा. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में तेज बारिश के आसार हैं. सीहोर में हुई बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं छत्‍तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में मानसून ने दस्‍तक दे दी है. मंगलवार शाम राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिक ने प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतवानी भी दी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रायपुर सहित दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!