बसना

किराना दुकान में चोरों ने बोला धावा

बसना@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र में महेश ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह , वार्ड नं0. 04 बसना, थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 का निवासी है । शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना के बगल में किराना दुकान है जिसका संचालन उनके द्वारा किया जाता है । दिनांक 21.05.2024 के  रात्री करीबन 10.00 बजे अपने दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था दिनांक 22.05.2024 के सुबह करीबन 06.00 बजे  अपने दुकान आया तो देखा कि दुकान का किराना सामान बिखरा हुआ था व दुकान के पीछे साईड के छत का सीट थोडा उठा हुआ था चोरी होने की आशंका पर अपने दुकान व गल्ला को चेक किया तो गल्ला में रखा 40,000 रूपये (500-500 रूपये का नोट) नहीं था। तब  दुकान में लगा सीसीटीव्ही को चेक किया तो रात्री करीबन 02.00 बजे कोई अज्ञात दुकान में घुसकर चोरी करते हुये दिखा। किसी अज्ञात चोर ने दुकान के गल्ला में रखे 40,000 रूपये को चोरी कर लिया था।  अपने कमर का ईलाज कराने जेओपुर जिला कोरापुट उडिसा चला गया था, इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाया था। पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!