पिथौरा : तु कौन होता है, मना करने वाला कहकर जान से मारने की धमकी

दिनदयाल विश्वकर्मा ने पिथौरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सरकडा में रहता है । किसानों को लोहारी कारीगिरी का काम करता है कक्षा दूसरी तक पढ लिखा है घर के सामने विश्वकर्मा चौक में सर्वाजनिक नल कुप का सिंटेक्स लगा हुआ है जिसमें गांव के आम आदमी के द्वारा पानी का निस्तारी करते हैं कि आज दिनांक 24.05.2022 को 10/30 बजे बिजली का लाईन गोल होने से सिंटेक्स में पानी का मात्रा कम होने के कारण खुबचंद सिन्हा के भतीजी सीमा सिन्हा के द्वारा बर्तन वैगरह धोने का काम कर रही थी जिसे मेरे द्वारा मना करने पर घर चले गये , कुछ देर बाद खुबचंद सिन्हा पिता कुशो सिन्हा ने आकर मुझे तु कौन होता है, मना करने वाला तु ज्यादा गांव में होशियार बनता है तुम्हें जान सहित मारके फेंक दुंगा पता नहीं चलेगा बोल कर मुझे हाथ से बांये तरफ के गाल के जबडा में हाथ मुक्का व थप्पड से मारपीट करते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान सहित मारने के धमकी दिया गया पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 323-IPC, 506-IPC, 294-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























