सरायपाली

सरायपाली:तुषार व खिलेश ने विद्यालय का नाम किया रौशन

सरायपाली  (काकाखबरीलाल).श्री गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर हा.से.स्कूल जोगनीपाली सरायपाली में अध्ययनरत छात्र तुषार पटेल ने विगत दिनों घोषित नवोदय चयन परीक्षा(2024) में पूरे महासमुन्द जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर माता-पिता,गुरुओं,तथा विद्यालय सहित पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।छात्र तुषार पटेल ग्राम झारबंद निवासी राधेश्याम पटेल माता ज्योतिकिरण पटेल के सुपुत्र हैं।

इसी प्रकार 2023 की परीक्षा में भी खिलेश नायक पिता छबीलाल नायक माता सेतकुमारी ग्राम सिंगबहाल नायक ने नवोदय परीक्षा में चयनित होकर गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर हा.से.स्कूल सकूल जोगनीपाली को गौरवान्वित किया था।तुषार पटेल के चयन पर विद्यालय के संस्थापक गोपनाथ गुरूजी,विद्यालय के नए संचालक जन्मजय नायक, उपसंचालक दुर्गा चरण नायक,प्राचार्य जज्ञसेनी मिश्रा,शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित संचालन समिति के सहयोगियों में शेषाचार्य जी महाराज,राजेश पटेल,देवेन्द्र पटेल,मयंक पाणिग्राही,गुड्ड जायसवाल,विकास महापात्र,कौशल पटेल,महेन्द्र पसायत, नरेंद्र मांझी,विवेक शर्मा,योगेश कुमार साहू,सुनील मेहेर,अर्जुन कुजूर आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!