भीषण आर्थिक समस्या से जुझ रहें हैं पेंशन हितग्राहि 2 माह से नहीं मिला पेंशन

(सरायपाली काकाखबरीलाल). कोरोना वायरस संक्रमण से विगत 22मार्च से दुकानें बंद है। पुरे देश को लाकडाऊन किया गया है। ऐसी समय में जो पेंशन के भरोसे ही जीवन यापन करते हैं, उनके सामने में रोज रोटी की समस्या खड़ी है। विगत 2 माह से हितग्राहियों के खाते में पैसे जमा नहीं हुआ है। राशि के अभाव में हितग्राही राशन के लिए तरस रहे हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृध्दा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, सुखद सहारा मुख्यमंत्री पेंशन आदि के पेंशनधारी शामिल हैं। पंचायत में नया कायृकाल के कारण कुछ हितग्राहियों का खाता नहीं खुला रहने से उनको राशि नगद में दिया जाता था। सभी हितग्राहियों की मांग है कि सरकार शीघ्र हि उनके खाते में राशि जमा कर दे तो आर्थिक समस्या से मिजात मिल सके। अब देखना होगा कि आने वाले समय में प्रशासन क्या कुछ उठा पाती है या नहीं।



























