रायपुर

छत्तीसगढ़ में आई उम्मीदों वाली सुबह कोरोना मरीज 3 हुए डिस्चार्ज

(रायपुर काकाखबरीलाल).

रविवार की सुबह छत्तीसगढ़ और कोरोना से लड़ती छत्तीसगढ़ की मेडिकल टीम के लिए ख़ुशियों भरी साबित हुई है। एम्स में उपचाररत तीन अन्य मरीज़ों को ठीक होने के बाद घर रवाना कर दिया है।
ये तीनों मरीज़ क़रीब क़रीब एक महिने सेल्फ क्वेरंटाईन में रहेंगे। कोविड 19 के मरीज़ों के दो टेस्ट होते हैं, और दोनों में 48 घंटे का अंतर होता है। इन तीनों मरीज़ों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई और 48 घंटे बाद दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई, जिसके बाद इन्हे कोरोना संक्रमण से मुक्त घोषित कर दिया गया।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा
“ ख़ुशनुमा रविवार…एम्स के सभी साथियों को..सभी चिकित्सकों को पूरी मेडिकल टीम को बधाई.. ठीक हुए साथी दूसरों को जागरुक करें .. और सावधानी बरतें.. जो कि उन्हें अब बरतनी है

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!