रायपुर

खाद्य मंत्री ने की निःशुल्क अरहर दाल एवं नमक वितरण का शुभारंभ

रायपुर(काकाखबरीलाल)। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में हितग्राहियों को अरहर दाल का वितरण किया। इसके अलावा नवा रायपुर स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय से नमक भरे ट्रकों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ये नमर एपीएल परिवारों को वितरित किया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के राशनकार्डधारी गरीब परिवारों को जून माह में एक किलो निःशुल्क अरहर दाल देने का निर्णय लिया था। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सामान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाए गए राशनकार्डो में भी जून माह में एक किलो निःशुल्क अरहर दाल के वितरण के लिए आबंटन जारी किया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामान्य परिवारों को 10 रूपए प्रति किलो की दर से प्रति राशनकार्ड अधिकतम दो किलो नमक देने का निर्णय लिया है। नमक वितरण योजना का शुभारंभ आज मंत्री भगत ने किया। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा एपीएल राशनकार्डधारी सामान्य परिवारों को वितरण के लिए प्रदेश के उचित मूल्य के दुकानों में नमक भेजा गया है। रिफाईण्ड आयोडीन युक्त अमृत नमक का वितरण शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से किया जाएगा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!