रायपुर

गाँव की बारात में ढ़ोल- बाजे की जगह चली दनादन गोली आरोपी मौके से फरार

गरियाबंद (काकाखबरीलाल).   बारात में उस वक्त सनसनी मच गयी जब ढ़ोल- बाजे की जगह वेब सीरिज मिर्जापुर की तरह शादी समारोह में धाएं-धाएं गोलियां चलने लगी। मामला गरियाबंद के पांडुका का है। जहां यूपी बिहार की तर्ज पर शादी में न सिर्फ तमंचे लहराए गये, बल्की सीधे एक व्यक्ति के सीने में गोलियां दाग दी गयी। घटना में एक युवक गंभीर है और कुछ लोगों को गोलियों के छर्रे भी लगे है। गंभीर रूप से घायल युवक को रायपुर लाया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक घटना पाण्डुका थाना के ग्राम अतरमरा की है। गांव के अशीष चतुर्वेदी के बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। सोमवार की सुबह 11 से 12 बजे के बीच चतुर्वेदी के यहां बारात जाने की तैयारी चल रही थी। नागेश तिवारी जो पाण्डुका का है, वो बरातियों को बस और कार में बैठा रहा था, तभी पीछे से उसके भांजे सन्नी शर्मा की बचाओं-बचाओं करके आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब नागेश अपने भांजे के पास पहुंचा तो उस पर एक युवक दनादन अपने बंदूक से गोलिया चला रहा था। फायरिंग में सन्नी के सीने में एक गोली लगी है, जिसके बाद मामा नागेश ने उसे गंभीर हालत में गरियाबंद से रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
इधर घटना के बाद पीड़ित के मामा ने पाण्डुका थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है। मामा ने दर्ज शिकायत में बताया है कि, उसके भांजे का और चतुर्वेदी परिवार से चार साल पहले विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए सन्नी पर गोलियां चलाई गयी है। फिलहाल शिकायत के बाद गोली चलाने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं आरोपी अब तक के फरार है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!